लॉगिन

नस्लीय अपराध: भारतीय मूल की महिला पर चीनी शख्स ने किया था हमला, सिंगापुर में पूरे दो साल बाद मिला न्याय

World June 14, 2023 रिपोर्टर: shailesh
नस्लीय अपराध: भारतीय मूल की महिला पर चीनी शख्स ने किया था हमला, सिंगापुर में पूरे दो साल बाद मिला न्याय

नस्लीय अपराध: भारतीय मूल की महिला पर चीनी शख्स ने किया था हमला, सिंगापुर में पूरे दो साल बाद मिला न्याय

सिंगापुर : सिंगापुर में हिंदोचा नीता विष्णुभाई नाम की एक भारतीय मूल की महिला पर लगभग दो साल पहले मास्क नहीं पहनने पर हमला किया गया था। सात मई, 2021 को चो चू कांग हाउसिंग स्टेट में एक चीनी व्यक्ति ने कथित तौर पर महिला की छाती पर लात मारी थी और साथ ही नस्लीय टिप्पणी भी की।

हालांकि, अब अदालत ने आरोपी को दोषी करार किया है। जल्द ही उसे सजा दी जाएगी। इससे पहले, भारतीय मूल की महिला ने कोर्ट में हुए ट्रायल में कहा था कि वह इस घटना के कारण हुए आघात से उबर नहीं पाईं हैं।

मास्क को लेकर हुआ था विवाद

हिंडोचा ने बताया कि घटना उस समय की है, जब कोरोना को लेकर सिंगापुर में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया था। पीड़िता ने बताया कि वह आमतौर पर तेज कदमों से चलती है, ऐसे में सांस लेने के लिए उसने अपना मास्क थोड़ा नीचे कर लिया था। तभी 32 वर्षीय जिंग फोंग और उसकी मंगेतर चुआ यूं हान ने चिल्लाना शुरू कर दिया। दोनों ने मास्क को लेकर उस पर चिल्लाया और नस्लीय टिप्पणी की।

हिंडोचा ने कहा, इसके बाद आरोपी ने छाती पर लात से वार किया, जिससे वह गिर गईं और उनके हाथ से खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी और उसकी महिला साथी वहां से चले गए। उन्होंने बताया, बस स्टॉप पर एक महिला ने उसे उठाने में मदद की और प्राथमिक उपचार दिया। बाद में शाम को उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी।

आरोपी ने किया इनकार

वहीं, अदालत में सुनवाई के दौरान एक चश्मदीद गवाह ने कहा कि उसने एक व्यक्ति को महिला को लात मारते देखा था। हालांकि, फोंग ने दावा किया कि विष्णुभाई ने पहले अश्लील बातें की। उसने कहा कि महिला ने उस पर और उसकी मंगेतर पर थूका था। इसलिए उसने पीड़िता को धक्का दिया। आरोपी ने कहा कि गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था, लेकिन नस्लीय टिप्पणी नहीं की थी।

जल्द सजा मिलने की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट की माने तो फोंग को मंगलवार को दोषी ठहराया गया। 31 जुलाई को विष्णुभाई को मारने और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए सजा सुनाई जाने की उम्मीद है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds