लॉगिन

CG : राजधानी का (ह)मर अस्पताल : जच्चा-बच्चा की मौत; दर्द के बाद भी प्रसूता का नहीं किया सोनोग्राफी और आपरेशन

Chhattisgarh June 12, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG : राजधानी का (ह)मर अस्पताल : जच्चा-बच्चा की मौत; दर्द के बाद भी प्रसूता का नहीं किया सोनोग्राफी और आपरेशन

CG : राजधानी का (ह)मर अस्पताल : जच्चा-बच्चा की मौत; दर्द के बाद भी प्रसूता का नहीं किया सोनोग्राफी और आपरेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी के सरकारी हमर अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक प्रसूता को मेकाहारा की बजाए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिजनों के मुताबिक़ सरकारी अस्पताल के बाद प्रसूता दो निजी अस्पताल भेजी गई थी। दरअसल, महिला की मौत बड़ी लापरवाही है। सुबह से शाम तक दर्द के बावजूद सोनोग्राफी और ऑपरेशन नहीं किया गया। बच्चे के गले में नाल फंसी थी। हमर अस्पताल में लगातार लापरवाही की गई, यहां तक प्रसूता को दूसरे अस्पताल ई रिक्शा में भेजा गया। जबकि केस को देखते हुए एम्बुलेंस में भी भेजा जा सकता था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds