Site icon khabriram

New CM Atishi House: दिल्ली की नई सीएम आतिशी को PWD ने घर किया अलॉट

 New CM Atishi House: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) को पीडब्लूडी (PWD) ने शुक्रवार नया घर अलॉट कर दिया है। आतिशी अब 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले (सीएम हाउस) में रहेंगी। ये वो ही घर है, जहां दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल रहा करते थे और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने सरकारी बंगले को खाली कर दिया था।

 New CM Atishi House: दरअसल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सात अक्तूबर इस बंगले में शिफ्ट कर लिया था। सीएम हाउस में आने के बाद उन्होंने स्थानीय कर्मचारियों के साथ बैठक भी की थी। हालांकि, इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने उनका सामान बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद काफी विवाद हुआ था और आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि एलजी की ओर से यह जबरन कार्रवाई कराई गई है। ये भी आरोप लगाया गया था कि इस आवास को बीजेपी के किसी बड़े नेता को दिया जा सकता है। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और पीडब्लूडी ने आतिशी को ही इस बंगले को अलॉट कर दिया है।

Exit mobile version