लॉगिन

Pushpa 2: ‘फायर पुष्पा’ संग बवाल मचाएगा रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का यह सितारा! ऐसा हो सकता है किरदार

BOLLYWOOD May 23, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Pushpa 2: ‘फायर पुष्पा’ संग बवाल मचाएगा रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का यह सितारा! ऐसा हो सकता है किरदार

Pushpa 2: ‘फायर पुष्पा’ संग बवाल मचाएगा रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का यह सितारा! ऐसा हो सकता है किरदार

मुंबई : फिल्मी दुनिया में अल्लू अर्जुन के बहुत चाहने वाले हैं। उनकी फिल्म पुष्पा द राइज के बाद से तो उनके चाहने वालों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पुष्पा में अभिनेता की दमदार एक्टिंग देखने को मिली थी, जिसे फैंस का बेतहाशा प्यार मिला है। अब दर्शकों को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है। इस वक्त फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है और फिल्म को इस साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है। फिल्म से जुड़ी हर खबर पर फैंस की नजर बनी रहती है। इस कड़ी में फिल्म को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का सितारा

गौरतलब है कि बीते महीने इस फिल्म का करीब तीन मिनट का टीजर रिलीज किया गया था, जो कि बहुत धांसू था। इसमें अल्लू अर्जुन का फायर अवतार देखने को मिला था। जिसके सामने आने के बाद से ही दर्शकों की उत्सुकता दोगुनी हो गई थी। अब हाल ही में खबर आ रही है कि इस फिल्म में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का बड़ा एक्टर जल्द ही एंट्री ले सकता है।

इस बड़े सितारे की हो सकती है एंट्री

पुष्पा द रूल को लेकर ऐसी खबरें हैं कि इस फिल्म में रणवीर सिंह की एंट्री हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार पुष्पा राज को एक पुलिस ऑफिसर द्वारा फिल्म में इंट्रोड्यूज किया जाएगा और इस पुलिस ऑफिसर के किरदार को रणवीर सिंह निभा सकते हैं। फिल्म में रणवीर का रोल कितना बड़ा होगा अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

एक अदद हिट के लिए तरस रहे

रणवीर सिंह को बॉालीवुड का एनर्जी किंग कहा जाता है। अपनी कई फिल्मों से प्रतिभा साबित कर चुके रणवीर पिछले कुछ समय से एक बड़ी हिट के लिए तरस रहे हैं। खबरों के अनुसार रणवीर सिंह ने भी अपनी नैया पार लगाने के लिए अल्लू का हाथ पकड़ने का निर्णय किया है। कहा जा रहा है कि पुष्पा 2 में रणवीर सरप्राइज एलिमेंट होंगे और उनके किरदार से फिल्म में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। फिलहाल मेकर्स की ओर इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds