लॉगिन

Pushpa 2: रिलीज से पहले ‘पुष्पा 2’ की दहाड़, एडवांस बुकिंग में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

BOLLYWOOD December 4, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Pushpa 2: रिलीज से पहले ‘पुष्पा 2’ की दहाड़, एडवांस बुकिंग में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

Pushpa 2: रिलीज से पहले ‘पुष्पा 2’ की दहाड़, एडवांस बुकिंग में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

Pushpa 2 The Rule Advance Booking: ‘पुष्पा 2- द रूल’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फैंस को बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार है। 5 दिसंबर 2024 को वो दिन होगा जब अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2’ का दीदार स्क्रीन पर होगा। इसी बीच रिलीज से पहले फिल्म के लिए दर्शकों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग और प्री-सेल्स ने तबाही मचा दी है। एडवांस बुकिंग में फिल्म 100 करोड़ रुपए के कलेक्शन के पास पहुंच चुकी है जिसने बड़ी-बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है।

पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग का कलेक्शन
Pushpa 2 The Rule Advance Booking: ‘पुष्पा 2’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपए से अधिक की शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज की है, जो राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर RRR के बिजनेस को भी पार कर गई है। इससे साफ है कि फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिलने वाली है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds