पुण्यश्लोका रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती और सम्मान समारोह आज 31 को

रायपुर। पुण्यश्लोका लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मशताब्दी स्मृति वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (रायपुर शहर जिला इकाई) के तत्वावधान में संगोष्ठी एवं देश – समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों व बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यों का सफल क्रियान्वयन करने वाले मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया जाएगा।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और महामंत्री सत्यम दुवा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज शनिवार, 31 मई को आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विधायक गण राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा व मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे सहित निगम-मंडल व आयोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष,प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में अपराह्न 4 बजे रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds