लॉगिन

‘महादेव बेटिंग एप के प्रमोटर्स ने बघेल को अब तक दिए 508 करोड़ रुपए’, ED के आरोप पर बोले CM भूपेश -इससे बड़ा मज़ाक नहीं हो सकता

POLITICS November 3, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
‘महादेव बेटिंग एप के प्रमोटर्स ने बघेल को अब तक दिए 508 करोड़ रुपए’, ED के आरोप पर बोले CM भूपेश -इससे बड़ा मज़ाक नहीं हो सकता

‘महादेव बेटिंग एप के प्रमोटर्स ने बघेल को अब तक दिए 508 करोड़ रुपए’, ED के आरोप पर बोले CM भूपेश -इससे बड़ा मज़ाक नहीं हो सकता

रायपुर। महादेव बेटिंग एप मामले में ED ने बड़ा खुलासा किया है। ED ने खुलासा करते हुए कहा है कि एप के प्रमोटर्स ने भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये दिए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने एक ‘कैश कूरियर’ का बयान दर्ज किया है, जिसने आरोप लगाया है कि महादेव सट्टेबाजी एप के प्रमोटरों ने अब तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। ED ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि – जैसा कि मैंने पहले कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ईडी, आईटी, डीआरआई और सीबीआई जैसी एजेंसियों के सहारे छत्तीसगढ़ का चुनाव लड़ना चाहती है. चुनाव के ठीक पहले ईडी ने मेरी छवि धूमिल करने की सबसे कुत्सित प्रयास किया है. यह कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने का राजनीतिक प्रयास है जो ईडी के माध्यम से किया जा रहा है.

https://twitter.com/janrapat/status/1720487715517452739

ED ने बताया कि इस मामले में असीम दास से पूछताछ से, और उसके पास से बरामद फोन की फोरेंसिक जांच से, और शुबम सोनी (महादेव नेटवर्क के उच्च पदस्थ आरोपियों में से एक) द्वारा भेजे गए ईमेल की जांच से कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं। ईडी ने एक बयान में कहा, अतीत में नियमित भुगतान किया गया है और अब तक महादेव एपीपी प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

गुरुवार को ED ने बरामद किए 4.92 करोड़ रुपए
वहीं इससे पहले ED ने गुरुवार 2 नवंबर को चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र अमीरात (UAE) से भेजे गए करोड़ों रुपए बरामद किए थे। जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी ने 4.92 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। यह पैसा महादेव बैटिंग एप के एक प्रमोटर ने चुनाव में एक पार्टी की मदद एक लिए UAE से कूरियर किया था।

सरकारी कमर्चारियों की भूमिका भी आई सामने
ED ने बताया कि उन्होंने 3.12 करोड़ रुपए रायपुर के एक होटल की पार्किंग में खड़ी कार से बरामद किए। इसके साथ ही भिलाई में भी एक घर से भी UAE से भेजा गया 1.8 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया। वहीं जांच एजेंसी के हाथ महादेव एप के कुछ बेनामी बैंक एकाउंट की जानकारी भी हाथ लगी है। इन एकाउंट में 10 करोड़ रुपए जमा हैं। वहीं बताया जा रहा है कि इलेक्शन में इस्तेमाल होने वाले इस पैसे की डिलीवरी में कुछ सरकारी कर्मचारियों का भी रोल सामने आया है। इनकी पहचान हो गई है और जल्द ही कार्रवाई भी होगी।

इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि – जैसा कि मैंने पहले कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ईडी, आईटी, डीआरआई और सीबीआई जैसी एजेंसियों के सहारे छत्तीसगढ़ का चुनाव लड़ना चाहती है. चुनाव के ठीक पहले ईडी ने मेरी छवि धूमिल करने की सबसे कुत्सित प्रयास किया है. यह कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने का राजनीतिक प्रयास है जो ईडी के माध्यम से किया जा रहा है.

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1720473579848908826

 

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds