बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में नए बैग के साथ संसद पहुंची प्रियंका गांधी, बीजेपी ने फिर घेरा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। मंगलवार (17 दिसंबर) को प्रियंका गांधी बांग्लादेशी हिंदुओं और ईसाइयों के समर्थन में एक खास बैग लेकर संसद पहुंचीं। इस बैग पर लिखा था- “बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हो।” एक दिन पहले प्रियंका गांधी संसद में फिलिस्तीन के समर्थन में बैग लेकर पहुंची थी। इसके बाद बीजेपी ने प्रियंका गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि गांधी परिवार तुष्टिकरण का बैग हमेशा अपने साथ लेकर चलता है।

प्रियंका गांधी के लगातार दो दिन अलग-अलग समर्थन वाले बैग लेकर संसद पहुंची हैं। प्रियंका के इस कदम से राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस इसे मानवता के समर्थन का संदेश बता रही है। वहीं, बीजेपी इसे तुष्टीकरण की राजनीति करार दे रही है। संसद सत्र के बीते दो दिनों में प्रियंका गांधी के बैग की काफी चर्चा हो रही है।

फिलिस्तीन के समर्थन के बाद शुरू हुआ विवाद:

सोमवार को प्रियंका गांधी संसद में फिलिस्तीन समर्थक बैग के साथ पहुंचीं थीं। बैग पर ‘फिलिस्तीन आजाद होगा’ लिखा था। इस बैग पर तरबूज और सफेद कबूतर के तस्वीर बने थे। गौरतलब है कि तरबूज को फिलिस्तीनी एकजुटता का सिम्बल माना जाता है। इसका इस्तेमाल अक्सर गाजा और फिलिस्तीन के समर्थन में किया जाता है। प्रियंका के इस बैग को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तंज कसा था। पात्रा ने कहा कि गांधी परिवार के “तुष्टीकरण का बैग” ही चुनाव में कांग्रेस की हार की मुख्य वजह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds