heml

Priyanka Gandhi Oath: प्रियंका के लिए राहुल गांधी बने फोटोग्राफर, बहन को सीढ़ियों पर रोककर तस्वीरें लीं

केरल के वायनाड से उपचुनाव जीत कर आईं प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर समस्त गांधी परिवार संसद में मौजूद रहा। इसके साथ ही देश की संसद में गांधी परिवार के एक और सदस्य का प्रवेश हो गया है।

केरल के वायनाड से उपचुनाव जीत कर आईं प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर समस्त गांधी परिवार संसद में मौजूद रहा। इसके साथ ही देश की संसद में गांधी परिवार के एक और सदस्य का प्रवेश हो गया है। प्रियंका गांधी नेहरू परिवार की 16वीं सदस्य हैं जो लोकसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं। इस दौरान राहुल और प्रियंका के बीच जबरदस्त बॉन्ड्रिंग देखी गई। संसद में प्रवेश करते वक्त राहुल फोटोग्राफर की भूमिका में नजर आए। उन्होंने अपनी बहन की कई तस्वीरें खीचीं।

देश के संसदीय इतिहास में ऐसा शायद ही हुआ होगा जब लोकसभा में गांधी परिवार का कम से कम एक सदस्य न पहुंचा हो। ऐसे भी मौके आए हैं जब गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े 5-5 सदस्य लोकसभा में एक साथ पहुंचे। मौजूदा लोकसभा में राहुल गांधी के बाद उनकी बहन प्रियंका भी संसद पहुंच गईं। राहुल और प्रियंका की मां सोनिया गांधी लंबे समय तक लोकसभा सांसद रही हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने हाल ही में वायनाड लोकसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी यहां चुनावी मैदान में उतरी थीं। करीब साढ़े तीन दशक का खुद का राजनीतिक अनुभव बताने वाली प्रियंका पहली बार चुनावी राजनीति में दाखिल हुईं और वायनाड से उपचुनाव लड़ा।

प्रियंका गांधी ने सक्रिय राजनीति में काफी देरी से कदम रखा। इससे पहले वो केवल अपनी मां और भाई के लिए चुनाव प्रचार करती हुई नजर आती थीं। 2004 के लोकसभा चुनाव में वह अपनी मां सोनिया गांधी की चुनाव अभियान प्रबंधक थीं और अपने भाई राहुल गांधी के चुनाव प्रबंधन में मदद की।

प्रियंका के साथ उनके बेटे रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा भी पहुंचीं। वायनाड सीट पर हुए उपचुनाव में प्रियंका ने 410931 लाख वोट से जीत हासिल की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को 622338 वोट मिले थे। यहां दूसरे नंबर पर माकपा के सत्यन मोकेरी रहे, जिन्हें 211407 वोट मिले। वहीं तीसरे स्थान पर भाजपा की नाव्या हरिदास रहीं, जिन्हें 109939 वोट मिले हैं।

कांग्रेस महासचिव के शपथ ग्रहण के अवसर पर उनकी मां और पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पति रॉबर्ट वाड्रा, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला और पार्टी के कुछ अन्य नेता मौजूद थे।

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी प्रियंका को आशीर्वाद दिया। यह पहली बार है कि संसद में गांधी-नेहरू परिवार के तीन सदस्य हैं। प्रियंका के भाई राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं तथा उनकी मां सोनिया गांधी राज्यसभा की सदस्य हैं। प्रियंका वायनाड लोकसभा उपचुनाव में चार लाख से अधिक मतों के अंतर से जीती हैं। वह पहली बार किसी सदन की सदस्य बनी हैं। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं और उसके बाद से पार्टी महासचिव के रूप में जिम्मेदारी निभा रही हैं।

प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, देश से जुड़े अहम मुद्दों को उठाना प्राथमिकता होगी। हमारे लिए संविधान से ऊपर कुछ भी नहीं है और हम इसके लिए लड़ते रहेंगे। राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने वायनाड से सांसद के रूप में प्रियंका गांधी के संसद में शपथ लेने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि वह “खुश और गौरवान्वित हैं। उन्होंने कहा, हम सभी बहुत खुश हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button