अमलीडीह के सेंट जोसेफ स्कूल के प्रिंसिपल ने की छात्रों से अभद्रता, एनएसयुआई ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर  : अमलीडीह स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा छात्रों से दुर्व्यवहार व अभ्रद्र भाषा का प्रयोग कर अपमानित किए जाने को लेकर एनएसयुआई ने मोर्चा खोलते हुए स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन किया, एनएसयुआई के विधानसभा अध्यक्ष अनुज शुक्ला व जिला सचिव रौनक साहू के नेतृत्व में छात्र नेताओ ने प्रिंसिपल के तानाशाही व मनमानी रवैये की निंदा करते हुए विरोध जताया है|

nsui1

प्रिंसिपल पर स्कूल के छात्रों से अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप 

जिला सचिव रौनक साहू ने बताया कि अमलीडीह स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के छात्रों ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा कई छात्रों  को उनके ही अन्य छात्रों के सामने अपमानित करते हुए अभ्रद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है वही छात्रों के परिजनों से भी दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत छात्र नेताओ को मिली थी जिसके बाद छात्र नेताओ ने स्कूल के प्रिसिपल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राए व एनएसयुआई के नेता व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds