लॉगिन

प्राचार्य से 70 लाख की ठगी : पुत्र व पुत्री को अधिकारी, तहसीलदार के पद पर नौकरी लगाने का दिया झांसा, पुलिस में  अपराध दर्ज

Chhattisgarh July 30, 2025 रिपोर्टर: shailesh
प्राचार्य से 70 लाख की ठगी : पुत्र व पुत्री को अधिकारी, तहसीलदार के पद पर नौकरी लगाने का दिया झांसा, पुलिस में  अपराध दर्ज

प्राचार्य से 70 लाख की ठगी : पुत्र व पुत्री को अधिकारी, तहसीलदार के पद पर नौकरी लगाने का दिया झांसा, पुलिस में  अपराध दर्ज

राजनांदगांव. डोंगरगढ़ के एलबी नगर सरकारी कॉलेज के प्राचार्य राजेन्द्र ठाकुर व उसके दोस्त के साथ 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी हो गई. प्राचार्य के पुत्र व पुत्री को कृषि विस्तार अधिकारी, तहसीलदार के पद पर नौकरी लगाने व रायपुर एम्स में एमबीबीएस में एडमिशन कराने के नाम पर लाखों रुपए लेकर 420 कर ली गई. शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी है.

बसंतपुर टीआई एमन साहू ने बताया कि प्रार्थी एलबी नगर के शासकीय कुंज बिहारी चौबे महाविद्यालय के प्राचार्य ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी मुलाकात राजनांदगांव के सिंधी कॉलोनी निवासी उत्तम गौतम टंडन से हुई थी. उत्तम ने खुद को शिक्षक बताया और अपनी पहुंच उपर तक होने का हवाला देकर कई लोगों को नौकरी लगाने का झांसा दिया.

आरोपी ने प्राचार्य राजेन्द्र ठाकुर से एक बच्चे को कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर नौकरी लगाने 14 लाख व दूसरे को नायब तहसीलदार बनाने 21 लाख कुल 35 लाख रुपए लिए. प्रार्थी राजेन्द्र ठाकुर व उसके दोस्त ओप्रकाश अग्रवाल ने आरोपी उत्तम गौतम टंडन के झांसे में आकर बच्चों के अच्छे पढ़े, लिखे होने अव परीक्षा फाइट करने की बात कही. आरोपी ने जुगाड़ होने की बात कहते आसानी से नौकरी लगाने की बात कही. आरोपी टंडन ने कृषि विस्तार अधिकारी व नायब तहसीलदार का पोस्ट खाली होने का हवाला दिया. 15 दिन में बच्चों को नौकरी लगाने का झांसा दिया.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds