प्यार का झांसा, फिर धोखा… युवती के गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही एक युवती के साथ धोखाधड़ी और शोषण का मामला सामने आया है। युवती से दोस्ती करने के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उस पर दबाव बनाकर गर्भपात करा दिया और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान मंगला क्षेत्र की दीनदयाल कॉलोनी निवासी गौरव दुबे (21) से हुई। दोस्ती बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। कुछ समय बाद युवती गर्भवती हो गई। जब उसने इस बारे में गौरव को बताया तो उसने जबरदस्ती गर्भपात करा दिया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद भी आरोपी युवती का शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। परेशान होकर युवती ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी गौरव दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds