लॉगिन

आज रायपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , 2000 जवान रहेंगे तैनात, ये रास्ते रहेंगे बंद

Chhattisgarh October 22, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आज रायपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , 2000 जवान रहेंगे तैनात, ये रास्ते रहेंगे बंद

आज रायपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , 2000 जवान रहेंगे तैनात, ये रास्ते रहेंगे बंद

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रायपुर पहुंचेंगी. जानकारी के मुताबिक प्रेसिडेंट दोपहर 12.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हवाई अड्डे जाएंगे और उनका स्वागत करेंगे. राष्ट्रपति राजधानी के अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और 23 अक्टूबर को जगदलपुर जाएंगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम

पहला दिन: राष्ट्रपति दौरे के पहले दिन यानी 22 अक्टूबर को दोपहर 12.45 बजे लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी.

शाम 4 बजे इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगी. ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगी.

दूसरा दिन: 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होगी. मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. दोपहर 12:45 बजे मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी.

इन रास्तों पर नो एंट्री

ओल्ड पुलिस हेडक्वार्टर से लोकभवन चौक: व्हीकल्स की आवाजाही बंद रहेगी. आम लोगों को कलेक्ट्रेट चौक से गुजरना होगा.

LIC ऑफिस से सिविल लाइन रोड: ये रास्ता बंद रहेगा. इसके ऑप्शन के तौर पर आयकर भवन के पास से जाना होगा.

लोक भवन से सप्रे शाला: इनडोर स्टेडियम जाते वक्त काली माता मंदिर और महिला थाना होते हुए सप्रे शाला रोड तक आधे घंटे पहले रोका जाएगा.

बूढ़ेश्वर चौक से लोक भवन: महिला थाना और OCM चौक होते हुए आवागमन बंद रहेगा.

एयरपोर्ट से लोक भवन: वीआईपी रोड, एक्सप्रेसवे, शंकर नगर ब्रिज, SRP चौक होते हुए मार्ग आधे घंटे बंद हो जाएगा.

लोक भवन से एयरपोर्ट: एसआरपी चौक, शंकर नगर और एक्सप्रेसवे होते हुए ट्रैफिक को रोका जाएगा.

सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की है. 2000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है. 3 IG, 6 DIG, 10 SP रैंक के अधिकारियों समेत 100 से ज्यादा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. दूसरे जिलों से भी फोर्स को बुलाया गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds