लॉगिन

आज जशपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सड़क मार्ग से झारखंड रवाना होंगी, सीएम साय भी कार्तिक जतरा में होंगे शामिल

Chhattisgarh December 30, 2025 रिपोर्टर: shailesh
आज जशपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सड़क मार्ग से झारखंड रवाना होंगी, सीएम साय भी कार्तिक जतरा में होंगे शामिल

आज जशपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सड़क मार्ग से झारखंड रवाना होंगी, सीएम साय भी कार्तिक जतरा में होंगे शामिल

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हवाई मार्ग द्वारा छत्तीसगढ़ के जशपुर आएंगी और वहां से वह सड़क मार्ग से गुमला पहुंचेंगी. गुमला में आयोजित अंतर्राज्यीय जन संस्कृति समागम ‘कार्तिक जतरा’ में शिरकत करेंगी. कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति पुनः रांची लौटेंगी और इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.

सीएम साय भी कार्तिक जतरा में होंगे शामिल

वहीं सीएम साय विष्णु देव साय आज सुबह 11 बजे जशपुर से झारखंड के लिए रवाना होंगे. जहां वे स्वर्गीय कार्तिक उरांव के मूर्ति पर सुबह 11.20 बजे श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. सुबह 11.40 को अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक संगम समारोह में बगीचा, रायडीह में पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 1.20 को जशपुर विश्राम गृह पहुंच जाएंगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds