लॉगिन

‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय से पूजा और महेश भट्ट ने नहीं लिया हालचाल, एक्टर बोले- मुझे काम की जरूरत है

BOLLYWOOD July 16, 2023 रिपोर्टर: shailesh
‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय से पूजा और महेश भट्ट ने नहीं लिया हालचाल, एक्टर बोले- मुझे काम की जरूरत है

‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय से पूजा और महेश भट्ट ने नहीं लिया हालचाल, एक्टर बोले- मुझे काम की जरूरत है

मुंबई : 1990 की म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर ‘आशिकी’ से मशहूर हुए एक्टर राहुल रॉय को 2020 में ब्रेन स्ट्रोक आया था और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए नानावती अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। एक्टर ने अब अस्पताल में अपने अनुभव के बारे में बताया है। खुलासा किया है कि अस्पताल में रहने के दौरान महेश भट्ट, पूजा भट्ट, मनीषा कोइराला, रवीना टंडन या करिश्मा कपूर सहित बॉलीवुड का कोई दोस्त उनसे मिलने या उनका हालचाल लेने के लिए नहीं आया था।

सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में, राहुल रॉय से पूछा गया कि क्या ‘आशिकी’ का निर्देशन करने वाले महेश भट्ट या उनकी बेटी पूजा ने उनका हालचाल जानने के लिए फोन किया था। उन्होंने कहा ‘नहीं, लेकिन कोई बात नहीं।’ वहीं, एक्टर की बहन प्रियंका ने बताया, ‘उनके घर से भी किसी ने फोन नहीं किया। इतना ही नहीं, इनके जुड़वा भाई रोहित रॉय ने भी कभी कॉल नहीं किया। उनके परिवार से किसी ने भी अभी तक उन्हें फोन नहीं किया है, उनसे संपर्क नहीं किया है। जब उनके अपने भाई ने ही फोन नहीं किया तो हम स्टार्स से कैसे उम्मीद कर सकते हैं।’

सलमान खान ने की आर्थिक मदद

बहन ने बताया कैसे सलमान खान आगे आए और उनकी आर्थिक मदद की। ‘सलमान को उनकी स्थिति के बारे में पता नहीं था। लेकिन जब उनको पता चला तो उन्होंने फोन किया।’ राहुल ने बताया, ‘अस्पताल का बकाया बिल सलमान ने फरवरी में चुका दिया था। उन्होंने फोन किया और पूछा कि क्या वह कोई मदद कर सकते हैं और उन्होंने मदद की। मैं उनका बहुत आभारी हूं।’ प्रियंका ने कहा, ‘उन्होंने कभी इस पर कोई पब्लिसिटी नहीं ली।’

इन एक्टर्स ने लिया राहुल रॉय का हालचाल

प्रियंका और राहुल ने यह भी कहा कि अगर फिल्म डायरेक्टर नितिन गुप्ता ने राहुल के स्वास्थ्य की अनदेखी नहीं की होती तो ब्रेन स्ट्रोक से बचा जा सकता था। प्रियंका ने अन्य अभिनेताओं का भी उल्लेख किया जिन्होंने संकट के दौरान उनका समर्थन किया और उनकी मदद की। प्रियंका ने कहा, ‘वहां एक-दो एक्टर्स थे जो मिलने आए थे। इन्हीं में से एक थीं अदिति गोवित्रिकर, सुचित्रा पिल्लई भी आईं और उन्होंने उनकी मदद की।’ राहुल ने कहा कि वह अब आर्थिक रूप से काफी बेहतर कर रहे हैं, लेकिन मुझे काम की जरूरत है। अगर मुझे काम मिलेगा तो मुझे खुशी होगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds