युक्तियुक्तकरण पर सियासत: पीसीसी चीफ बैज बोले- यह शिक्षा नीति के खिलाफ, स्कूल बंद कर रहे शिक्षक भर्ती हो नहीं रही

रायपुर। छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण पर सियासत जारी है। गुरुवार को युक्तियुक्तकरण पर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, सरकार का निर्णय शिक्षा नीति के खिलाफ है। सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने वाला निर्णय लिया है। स्कूल बंद क्यों हो रहे हैं और 57 हजार शिक्षक भर्ती क्यों नहीं हो रही है? सरकार अब तक एक शिक्षा मंत्री नियुक्त नहीं कर पाई। बच्चों के भविष्य को गर्त में ले जाने का काम हो रहा है। सरकार स्कूलों को बंद कर शराब दुकान खोल रही है। उन्होंने आगे कहा कि, जिन स्कूलों को BJP सरकार ने बंद किया, उसे कांग्रेस सरकार ने खोला था। शिक्षक पोस्टिंग में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। शिक्षा जगत को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया जा रहा है।