लॉगिन

CG निकाय चुनाव पर सियासत : शहरों में विकास नहीं होने के आरोप पर भड़के चंद्राकर, बोले- कांग्रेस ने तो केवल अपना विकास किया

Chhattisgarh December 5, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG निकाय चुनाव पर सियासत : शहरों में विकास नहीं होने के आरोप पर भड़के चंद्राकर, बोले- कांग्रेस ने तो केवल अपना विकास किया

CG निकाय चुनाव पर सियासत : शहरों में विकास नहीं होने के आरोप पर भड़के चंद्राकर, बोले- कांग्रेस ने तो केवल अपना विकास किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले विकास के कामों पर सियासत गरमा गई है। पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने भाजपा पर तंज कसा है। डहरिया में कहा कि, निकायों में कांग्रेस सरकार में 400 करोड़ के स्वीकृत कामों को भाजपा सरकार ने निरस्त किया है। वहीं डिप्टी सीएम साव ने पलटवार करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार में नगरीय निकायों में 2 हजार करोड़ से अधिक के काम हुए हैं।

पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया ने कहा कि, कार्यों के निरस्त करने के कारण ही सभी निकायों में काम ठप पड़ा है। कर्मचारियों को वेतन देने भी पैसा नहीं है। कांग्रेस सरकार में कभी निकायों की ऐसी हालत नहीं हुई थी। वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि, ऐसा कोई निकाय नहीं है, जहां एक साल में विकास कार्य न हुआ हो। कांग्रेस नेताओं को इटालियन चश्मा निकालकर देखना चाहिए। आगे साव ने कहा कि, आगे भी नगरीय निकायों में तेजी से विकास के कार्य होंगे।

कांग्रेस से सिर्फ अपना विकास किया- अजय चंद्राकर 

इस मामले में पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर भी कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस के नेताओं ने सिर्फ अपना विकास किया है। कांग्रेस के लोगों ने जादू की सड़क बनाई, बूढ़ातालाब बनाया है। ये विकास के काम किसके लिए किए गए सब जानते हैं। विधायक चंद्राकर ने दिल्ली में कुरुद के विकास कार्यों को लेकर मंत्रियों से मुलाकात की है। इस दौरान विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने को लेकर चर्चा की गई। वहीं मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर चंद्राकर ने कहा कि, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है मुख्यमंत्री जब, जिसे चाहेंगे वह मंत्रिमंडल में शामिल होगा।

अप्रत्यक्ष प्रणाली से कांग्रेस ने लोकतंत्र का अपहरण किया 

नगरीय निकायों में प्रत्यक्ष चुनाव पर भी सियासत गरमा गई है। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, भूपेश बघेल अप्रत्यक्ष चुनाव के जरिए हॉर्स ट्रेडिंग करते थे। निचले स्तर के जनप्रतिनिधियों की खरीद फरोख्त हुई है।आगे उन्होंने कहा कि, अप्रत्यक्ष प्रणाली से कांग्रेस ने लोकतंत्र का अपहरण किया है। सबसे बेहतर तरीका प्रत्यक्ष चुनाव ही है, जनता निर्णय लेती है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds