मतगणना को लेकर सियासी बवाल : भाजपा ने जताई आशंका कांग्रेस मचा सकती है उत्पात, कांग्रेस ने कहा “ जनता को कर रहे गुमराह

रायपुर : विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ, इसके परिणाम 3 दिसंबर को आने वाले हैं। लेकिन मतगणना के वक्त बीजेपी ने कांग्रेस पर उत्पात करने की आशंका जताई है। ग्रामीण प्रत्याशी मोतीलाल साहू ने उपद्रव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के लोगों ने मतदान के समय उत्पात मतगणना में भी मचाया था। इस संबंध में हमने प्रशासन से शिकायत भी की है।

भाजपा हार मान चुकी है- विकास उपाध्याय

मतगणना के वक्त बीजेपी पर उत्पात मचाए जाने के मामले पर राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि, भाजपा जान चुकी है कि छग में कांग्रेस सरकार आ रही है। बहुमत से काफी अधिक सीटों पर कांग्रेस जीत रही है। इसलिए भाजपा  इस तरह की बयानबाजी कर रही है। भाजपा विधानसभा चुनाव में हार मान चुकी है, उनके आला नेता भी जान चुके हैं कि चुनाव हार रहे हैं। इसलिए ऐसी बात करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा करना चाहती है हंगामा- गिरीश दुबे

मतगणना के पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच जंग छिड़ गई है। भाजपा ने मतगणना के दौरान कांग्रेस पर उत्पात की आशंका जताई है। अब कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, मतगणना के दौरान भाजपा  हंगामा करना चाहती है। मतगणना स्थल में भीड़ ले जाकर हंगामा करना चाहते हैं। मतदान के पहले भी भाजपा ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी

कार्यकर्ताओं को दी जाएगी ट्रेनिंग

मतगणना को लेकर सियासी बवाल के बीच 30 नवंबर को गणना एजेंट्स को कांग्रेस ट्रेनिंग देने वाली है।रायपुर की चारों सीटों के लिए कांग्रेस भवन में ट्रेनिंग काउंटिंग के साथ हंगामे से निपटने की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। इस बात की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने दी है।

Back to top button

This will close in 20 seconds