पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, बेटा ही निकला बाप का कातिल, गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त लोहे के टंगिया को जप्त कर लिया है। आरोपी मृतक का बेटा है। मुर्गा दारू को लेकर हुए विवाद के बाद पिता को मौत के घाट उतर दिया।
जानकारी के मुताबिक 8 फरवरी 2025 को ग्राम पोन्दुम निवासी शहड़मो मण्डावी की हत्या की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मामला देर कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मृतक हड़मो मण्डावी के बेटे संतोष मंडावी को पोन्दुम से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी संतोष मण्डावी के द्वारा 8 फरवरी 2025 को आधी रात टांगिया से वारकर मौत के घाट उतर दिया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर लोहे के टंगिया को बरामद किया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।