अधेढ़ की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, शराब पीने पैसे नहीं दिए तो कर दी हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार 

सक्ति : मालखरौदा पुलिस ने एक हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव के निर्देशन में की गई।

मामला ग्राम दलालपाली का है, जहाँ छोटूराम यादव पिता चीनी लाल यादव उम्र 45 वर्ष की हत्या कर दी गई थी। घटना का विवरण दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को ग्राम जमगहन मुक्तिधाम के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया, जिसकी पहचान छोटूराम यादव के रूप में हुई। शव परीक्षण और गवाहों के कथन से यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की हत्या की गई थी।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर टीम की मदद से गहन विवेचना की। पूछताछ में सामने आया कि मृतक और आरोपी एक ही गांव के निवासी हैं। शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ, और पैसे नहीं देने पर दोनों आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटकर तथा हाथ मुक्कों से मारपीट कर हत्या कर दी।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी, धरमू अजगल्ले, पिता ठाकुर राम अजगल्ले, उम्र 34 वर्ष, विनोद अजगल्ले, पिता पालू राम अजगल्ले, उम्र 37 वर्ष दोनों निवासी – ग्राम दलालपाली, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती को पुलिस ने 26 अक्टूबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds