बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में पुलिस ने सभी 26 आरोपियों पर लगाया MCOCA

एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में गिरफ्तार सभी 26 आरोपियों के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने मकोका (MCOCA) लगा दिया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य शूटर शिव कुमार गौतम समेत 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में सख्त मकोका के प्रावधान लागू किए गए हैं।
बाबा सिद्धीकी की 12 अक्टूबर को हुई की थी हत्या
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा पूर्व में उनके बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय भवन के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके सीने पर दो गोलियां लगीं थी, जिसके बाद उनको मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।