लॉगिन

हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को रायपुर लेकर पहुंची पुलिस, ग्वालियर से हुआ था गिरफ्तार

Chhattisgarh November 9, 2025 रिपोर्टर: shailesh
हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को रायपुर लेकर पहुंची पुलिस, ग्वालियर से हुआ था गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को रायपुर लेकर पहुंची पुलिस, ग्वालियर से हुआ था गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर में सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के आरोप में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को रायपुर पुलिस ने ग्वालियर में घेराबंदी कर धर दबोचा है. इसके बाद आज पुलिस वीरेंद्र तोमर को लेकर रायपुर पहुंची है.

हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को रायपुर लेकर पहुंची पुलिस

रूबी सिंह तोमर उर्फ वीरेंद्र तोमर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 3 नवंबर को ही जाल बिछा दिया था. वीरेंद्र तोमर को पकड़ने के लिए पुलिस ने टावर डंप कर लोकेशन का पता लगाया था. एसएसपी रायपुर ने अलग-अलग टीम गठित कर छापेमारी कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसके बाद रायपुर पुलिस ने शनिवार को ग्वालियर में घेराबंदी करके वीरेंद्र तोमर को गिरफ्तार किया. इसके बाद आज रायपुर लाया गया.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि लगभग पांच महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला ने रोहित तोमर (वीरेंद्र तोमर का भाई) के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी. यह एफआईआर तेलीबांधा थाने में हुई. एफआईआर दर्ज होने के बाद रोहित तोमर फरार हो गया था और उसके फरार होते ही वीरेंद्र तोमर भी फरार हो गया था.

वीरेंद्र तोमर पर कई मामले दर्ज

वीरेंद्र तोमर रायपुर का कुख्यात और आदतन अपराधी माना जाता है. आरोप है कि वह अपने छोटे भाई रोहित तोमर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर सूदखोरी के कारोबार में लिप्त था. यह गैंग जरूरतमंदों को ऊंचे ब्याज पर कर्ज देता और फिर उनसे मूलधन से कई गुना ज्यादा रकम वसूल करता था. पैसे न लौटाने पर आरोपी मारपीट और धमकी जैसी हरकतों से वसूली करता था. वीरेंद्र तोमर के खिलाफ रायपुर के अलग-अलग थानों में छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds