भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड में शूटर सहित पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांकेर : छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले के भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पखांजूर में 7 जनवरी को असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या कर मुख्य आरोपी (शूटर) विकास तालुकदार फरार हो गया था। जिसे कांकेर पुलिस ने चंद्रपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

साथ ही इस हत्याकांड में शामिल आरोपी पीव्ही 121 के गोपी दास के घर से पैरावट में छुपाकर रखे हत्या में प्रयुक्त 7.65 एमएम पिस्टल, 02 मैग्जीन व 08 नंग राउंड आरोपी विकास तालुकदार की निशानदेही पर बरामद किया गया। शूटर विकास तालुकदार को पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी सोनू साहू को दंतेवाडा से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अवैध रुप से विक्री हेतु रखे गये 02 नग पिस्टल, 02 मैग्जीन व 30 राउंड बरामद किये गये।

गौरतलब है कि विकास तालुकदार वहीं आरोपित है जिसने 2016 में गोंडाहूर थाना अंतर्गत राजनांदगांव के एक व्यापारी को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। वर्तमान में उसी शूटर को असीम राय की हत्या करने की सुपारी सात लाख रुपये में दी गई थी।

हत्याकांड में पहले ही 11 आरोपितों को किया गया गिरफ्तार

बतादें कि हत्याकांड में एक दिन पहले ही 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें मुख्य आरोपित पखांजूर नगर पंचायत का अध्यक्ष व कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली, कांग्रेस पार्षद विकास पाल, चांदीपुर का उप सरपंच जितेन्द्र बैरागी शामिल था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शूटर विकास तालुकदार को शनिवार सुबह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से गिरफ्तार किया गया। आरोपित के पास पिस्टल भी जब्त हो गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छह टीमें अलग-अलग जगह भेजी गई थीं। राजनीतिक हत्याकांड में मुख्य आरोपितों ने सात लाख रुपये में असीम की हत्या के लिए सुपारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds