भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल से झूमाझटकी-दुर्व्यवहार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर : कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एवरग्रीन चौक के पास चुनाव प्रचार करने निकले रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के साथ गुरुवार को हुई बदसलूकी तथा झूमा झटकी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ 294, 506, 323 तथा 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक बृजमोहन अग्रवाल के साथ झूमा झटकी, बदसलूकी करने के आरोपमें मोहम्मद साजिद उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि, श्रीअग्रवाल चुनाव प्रचार करने के लिए निकले थे, तभी मोहम्मद साजिद तथा उसके साथियों ने बृजमोहन अग्रवाल के साथ झूमा झटकी करते हुए बदसलूकी की थी, तब बृजमोहन की सुरक्षा में तैनात पीएसओ उन्हें पास के एक मदरसे में सुरक्षित लेकर गए। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाली थाने पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और थाने का घेराव किया था। बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, राजेश मूणत सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और प्रत्याशी थाने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds