लॉगिन

पीएम मोदी की अपील का असर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पायलट और फॉलो गाड़ी उपयोग न करने का लिया फैसला

Chhattisgarh May 13, 2026 रिपोर्टर: shailesh
पीएम मोदी की अपील का असर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पायलट और फॉलो गाड़ी उपयोग न करने का लिया फैसला

पीएम मोदी की अपील का असर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पायलट और फॉलो गाड़ी उपयोग न करने का लिया फैसला

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ऊर्जा बचत और संसाधनों के सीमित उपयोग की अपील की है. प्रधानमंत्री की इस अपील का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी अपने काफिले में कटौती का निर्णय लिया है.

ओपी चौधरी ने काफिले के कारों में कटौती का लिया निर्णय

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की अपील का सम्मान करते हुए वे स्थिति सामान्य होने तक, अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर, पायलट वाहन या फॉलो गाड़ी/प्रोटोकॉल का उपयोग नहीं करेंगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds