लॉगिन

PM मोदी एक साथ 10 ‘वंदे भारत’ को दिखाएंगे हरी झंडी, छत्तीसगढ़ के लिए खास सौगात, जानिए सभी ट्रेनों के रूट

Chhattisgarh September 8, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
PM मोदी एक साथ 10 ‘वंदे भारत’ को दिखाएंगे हरी झंडी, छत्तीसगढ़ के लिए खास सौगात, जानिए सभी ट्रेनों के रूट

PM मोदी एक साथ 10 ‘वंदे भारत’ को दिखाएंगे हरी झंडी, छत्तीसगढ़ के लिए खास सौगात, जानिए सभी ट्रेनों के रूट

रायपुर/नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर से देश के अलग-अलग राज्यों के लिए 10 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी पहली बार एक साथ 10 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ये 10 वंदे भारत ट्रेनें देशभर के अलग-अलग रेलवे स्टेशन से चलाई जाएंगी। छत्तीसगढ़ में नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए भी बड़ी खुशखबरी सामने आई. पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 15 सितंबर को देश के अलग-अलग राज्यों के लिए 10 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. इसमें दुर्ग से विशाखापट्नम के बीच वंदे भारत ट्रेन भी शामिल हैं.

सबसे ज्यादा बिहार से होकर गुजरेंगे वंदे भारत ट्रेनें
इनमें से जो 10 वंदे भारत ट्रेन 15 सितंबर से चलाई जाएंगी, उनमें से सबसे ज्यादा बिहार से होकर वंदे भारत ट्रेन गुजरेंगी। सभी 10 वंदे भारत ट्रेनों के रूटों की जानकारी भी सामने आ गई है।

सभी ट्रेनों का ये है रूट
टाटानगर – पटना
वाराणसी – देवघर
टाटानगर-ब्रह्मपुर
रांची-गोड्डा
आगरा-बनारस
हावड़ा-गया
हावड़ा-भागलपुर
दुर्ग-वीएसकेपी
हुबली-सिकंदराबाद
पुणे-नागपुर

जानिए किन राज्यों से होकर गुजरेंगी वंदे भारत ट्रेनें?
रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार, देशभर के जिन राज्यों को ये वंदे भारत ट्रेन मिली हैं। वो झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश है। इन सभी राज्यों को पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने जा रहे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds