पीएम मोदी ने बीना में 50,800 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात, INDIA गठबंधन को बताया घमंडिया गठबंधन

बीना: आज पीएम मोदी मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना में 50 हजार 8 करोड़ की परियोजना की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में बीना रिफाइनरी में एक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और राज्य भर में 10 नई औद्योगिक परियोजनाएं शामिल हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इन योजनाओं से राज्य के विकास को गति मिलेगी।
हम भारत को आने वाले समय में पेट्रो कैमिकल्स के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। किसी भी देश या राज्य के विकास के लिए आवश्यक है कि शासन प्रशासन पूरी तरह पारदर्शी हो, लेकिन एक समय लंबे समय तक इस राज्य में राज करने वालों ने भ्रष्टाचार और अपराध के अलावा कुछ नहीं किया। जी20 का सफल आयोजन भारत की 140 करोड़ जनता के कारण हुआ, मोदी के कारण नहीं हुआ।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कुछ ऐसे दल भी हैं, जो देश और समाज को विभाजित करना चाहते हैं। ऐसे लोगों ने‘‘इंडी एलायंस‘’बनाया है। कुछ लोग इसे‘‘घमंडिया गठबंधन‘’भी कहते हैं। ‘‘इंडी एलायंस‘’या‘‘घमंडिया गठबंधन‘’में नेतृत्व को लेकर संदेह है। ये सनातन परंपरा को समाप्त करने के संकल्प के साथ ही आस्था पर हमला कर रहे हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता का श्रेय भारत के 140 करोड़ लोगों को दिया। मोदी ने कहा कि इसने लोगों और देश का गौरव बढ़ाया है।