लॉगिन

पीएम मोदी ने गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के गठन पर जताई खुशी

Chhattisgarh January 19, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पीएम मोदी ने गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के गठन पर जताई खुशी

पीएम मोदी ने गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के गठन पर जताई खुशी

रायपुर। पीएम मोदी ने गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के गठन पर खुशी जताई है। सीएम साय ने X हैंडल में लिखा, आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिमंडल के साथियों के साथ “मन की बात” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ओजस्वी उद्बोधन का श्रवण किया।

प्रधानमंत्री ने इस वर्ष संविधान लागू होने के 75वीं वर्षगांठ पर संविधान सभा के सभी महान व्यक्तित्वों को नमन किया। उन्होंने प्रयागराज महाकुम्भ में उमड़ रहे अथाह जनसैलाब, अकल्पनीय दृश्य को देखकर इसे समता-समरसता का असाधारण संगम बताया। इसके साथ ही आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म-जयंती पर उनकी चिर-समृतियों को नमन किया।

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के गठन पर हर्ष जताया। उनके द्वारा भारतीय लोकतंत्र को और अधिक मजबूती देने के लिए लोगों को अपने मताधिकार के प्रयोग हेतु प्रेरित करना अनुकरणीय पहल है। विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है, प्रधानमंत्री का आभार।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds