लॉगिन

नवा रायपुर में ठहरेंगे पीएम मोदी और अमित शाह, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर तैयारी पूरी

Chhattisgarh November 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नवा रायपुर में ठहरेंगे पीएम मोदी और अमित शाह, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर तैयारी पूरी

नवा रायपुर में ठहरेंगे पीएम मोदी और अमित शाह, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर तैयारी पूरी

रायपुर : 28 से 30 नवंबर 2025 तक नया रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्था (आईआईएम) में आयोजित होने वाली ‘डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस’ के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर प्रवास को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक प्लान तैयार किया गया है.

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर तैयारी पूरी

जानकारी सामने आई है कि 28 से 30 नवंबर 2025 तक प्रधानमंत्री का रायपुर प्रवास कार्यक्रम तय हैं. पीएम  का माना एयरपोर्ट से नया रायपुर के स्पीकर हाउस औरआईआईएम तक आवागमन रहेगा. एसएसपी रायपुर ने सुरक्षित व निर्बाध वीवीआईपी मूवमेंट के लिए विशेष रिपोर्ट भेजी. रिपोर्ट में नवा रायपुर क्षेत्र में भारी व मध्यम वाहनों पर रोक लगाने की अनुशंसा है.

कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी ने अनुशंसा से सहमति जताई है. मोटरयान नियम 1994 की धारा 215 के तहत प्रतिबंध आदेश जारी किया गया है. 28 से 30 नवंबर तक सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक वाहनों की एंट्री और मूवमेंट प्रतिबंधित रहेगी.

वीवीआईपी सुरक्षा के लिए शहर में कारकेड व्यवस्था

वहीं पीएम मोदी और कई वीवीआईपी 28–29 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे. जिसके चलते वीवीआईपी सुरक्षा के लिए शहर में कारकेड की व्यवस्था की गई है. अफसरों के लिए विशेष बस सेवा तैयार किया गया है. 27 नवंबर से एयरपोर्ट पर अफसरों और मेहमानों के स्वागत के खास इंतजाम होंगे. सुबह वीवीआईपी आगमन, शाम को वापसी, आम जनता की आवाजाही पर न्यूनतम असर रहेगा. रूट डायवर्जन, होटल व्यवस्था और उच्च स्तरीय सुरक्षा के लिए सभी विभाग अलर्ट पर है.

कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे साढ़े पांच सौ अफसर

साथ ही रुकने वाले स्थानों की सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की जाएगी. राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल की 5 कंपनी को ड्यूटी में उपलब्ध कराया जाएगा. 28 से 30 नवंबर तक होने वाले सम्मेलन स्थल पर सीआरपीएफ के जवानों के साथ ही आईबी की टीम तैनात रहेगी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी के जिम्मे रहेगी. केंद्रीय फोर्स के जवान सहयोगी की भूमिका में रहेंगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds