लॉगिन

रायपुर में 193 करोड़ की लागत से बन रहा ‘पीएम एकता मॉल’, एक छत के नीचे मिलेंगे भारत के शानदार आर्ट और लोकल प्रोडक्ट

Chhattisgarh June 13, 2026 रिपोर्टर: shailesh
रायपुर में 193 करोड़ की लागत से बन रहा ‘पीएम एकता मॉल’, एक छत के नीचे मिलेंगे भारत के शानदार आर्ट और लोकल प्रोडक्ट

रायपुर में 193 करोड़ की लागत से बन रहा ‘पीएम एकता मॉल’, एक छत के नीचे मिलेंगे भारत के शानदार आर्ट और लोकल प्रोडक्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में ‘पीएम एकता मॉल’ (पीएम यूनिटी मॉल) तैयार हो रहा है. इसमें विभिन्न राज्यों की पारंपरिक कला, हैंडीक्राफ्ट और लोकल प्रोडक्ट उपलब्ध रहेंगे. एक ही छत के नीचे पूरे भारत की आर्ट और कल्चर के दर्शन हो सकेंगे. इसे मिनी इंडिया के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है.

193 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

करीब 4 एकड़ क्षेत्रफल में बन रहे, इस मॉल में 6 फ्लोर होंगे और पार्किंग के लिए व्यवस्था रहेगी.

ग्राउंड फ्लोर में सीजनल क्लोदिंग और गार्डनिंग प्रोड्क्ट, दूसरे फ्लोर में राज्यों के हैंडीक्राफ्ट एवं कल्चरल शॉप, तीसरे और चौथे फ्लोर में फूड कोर्ट, गेम एवं एक्टिविटी जोन, 5वें और 6वें फ्लोर में 200 सीट वाले दो ऑडिटोरियम होंगे.

पीएम एकता मॉल का निर्माण 193 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है.

ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट से तैयार हो रहा मॉल

रायपुर में बन रहे इस मॉल का निर्माण ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट से किया जा रहा है.

एंट्रेंस से लेकर रूफटॉप तक ग्रीन स्पेस का ख्याल रखा गया है.

बिल्डिंग के बीच के हिस्से को खाली रखा गया है, जिससे प्राकृतिक रोशनी और वेंटिलेशन मिल सके.

टेरेस पर फूड कोर्ट और डेकोरेटिव जोन बनाया जाएगा.

वेस्ट वाटर के रिसाइक्लिंग के लिए व्यवस्था की गई है.

दिसंबर से तक बढ़ी डेडलाइन

इसका निर्माण कार्य दिसंबर 2025 में शुरू हुआ था और इसे अक्तूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक इसका 30 फीसदी कार्य पूरा हो सका है.

अब इसकी डेडलाइन को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दिया गया है.

बिल्डिंग बनने के बाद फिनिशिंग, इलेक्ट्रिक, प्लंबिंग, इंटीरीयर, लिफ्ट और अन्य सुविधाओं को काम बाकी है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds