लॉगिन

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के घर के सामने पाइप लोड ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, बड़ी घटना टली…बाल-बाल बचे तैनात जवान

Chhattisgarh November 26, 2024 रिपोर्टर: shailesh
सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के घर के सामने पाइप लोड ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, बड़ी घटना टली…बाल-बाल बचे तैनात जवान

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के घर के सामने पाइप लोड ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, बड़ी घटना टली…बाल-बाल बचे तैनात जवान

अंबिकापुर। अंबिकापुर के रिंग रोड भाथुपारा में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के घर के ठीक सामने जीआइ पाइप लोड ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के समय घर में सुरक्षाकर्मी तैनात थे। लोहे की वजनी पाइपें लुढक कर सांसद निवास के घर के गेट तक पहुंच गई।

सांसद चिंतामणि इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। देर रात हुई घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया था। ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है। कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद राजपुर के समीप महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गई थी। उनकी वाहन, काफिले की अन्य वाहनों से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई थी।

इन घटनाओं के बाद सोमवार की रात सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के अंबिकापुर स्थित निवास के ठीक सामने ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई लेकिन जिस तरीके से घटना हुई वह सतर्क करने वाली है। यदि सांसद के घर के सामने कोई खड़ा रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बताया जा रहा है कि देर रात रिंग रोड खरसिया नाका की ओर से जीआइ पाइप लोड ट्रेलर बिलासपुर चौक की ओर जा रहा था। सांसद के घर के ठीक सामने मोड़ पर चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया। तेज गति की ट्रेलर अनियंत्रित होकर सांसद के घर के ठीक सामने पलट गया।

तेज आवाज सुनकर आए सुरक्षा कर्मी

ट्रेलर में लोड वजनी जीआइ पाइप लुढ़क कर सांसद के घर के दरवाजों के पास जाकर रूक गया। ऊंचाई होने के कारण पाइप आगे नहीं बढ़ सके। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। आवाज सुनकर सुरक्षा कर्मचारी तत्काल बाहर निकले।

पुलिस को सूचना दी गई। रात में वाहन को हटाने की व्यवस्था नहीं हुई। अभी क्रेन के सहारे पाइपों को हटाने का काम आरंभ करने की तैयारी है। जिस स्थल पर हादसा हुआ,वहां दिन के समय लोगों की आवाजाही होती है। सांसद के अलावा उनसे मुलाकात करने आने वाले लोगों की वाहनें भी वहीं खड़ी की जाती है। देर रात होने के कारण कोई नहीं था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। चालक से दुर्घटना के कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds