लॉगिन

Pigeon Video: ये मसक्कली से भी खास है… दुर्लभ कबूतर को देख सोच में पड़ गए लोग, नाम गेस करने में भी हुए फेल!

Viral May 9, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Pigeon Video: ये मसक्कली से भी खास है… दुर्लभ कबूतर को देख सोच में पड़ गए लोग, नाम गेस करने में भी हुए फेल!

Pigeon Video: ये मसक्कली से भी खास है… दुर्लभ कबूतर को देख सोच में पड़ गए लोग, नाम गेस करने में भी हुए फेल!

पुराने जमाने में कबूतर एक जगह से दूसरी जगह पर संदेशा पहुंचाने का काम किया करते थे। आपने अपने आस-पास या घरों के छज्जे पर भी गुटर-गूं करते हुए बहुत सारे कबूतर देखे होंगे। ये सभी नीली आंखे, ग्रे कलर के पंख और लाल पैर वाले होते हैं। पर अब आप जो विडियो देखेंगे उसमें दिखने वाला कबूतर थोड़ा अलग है।

ये रहा वायरल वीडियो

 

ये कैसा कबूतर है?

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर फाइजन (@TheFigen_) नाम के अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा है- ऐसा कबूतर मैंने पहली बार देखा है। इसे क्या कहते हैं? महज 9 सेकंड के इस क्लिप में एक पार्क में कबूतर बैठा हुआ नजर आ रहा है। लेकिन इसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे, क्योंकि ये दुर्लभ है। पक्षी का पैर काफी लंबा और सफेद रंग का है। साथ ही उसमें पंख भी लगे हुए हैं। इसके अलावा उसके गर्दन को देखने ऐसा लगता है जैसे उसमें कुछ फंसा हुआ हो।

कोई पहचान पाया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इस अनोखे कबूतर को देखकर सभी चकित रह गए हैं। अब तक 4 मिलियन लोगों ने इस क्लिप को देखा है। वहीं, सात हजार यूजर्स से लाइक भी कर चुके हैं। लोग इस पर कमेंट के जरिए अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ नाम बताने की कोशिश कर रहें तो कुछ इसकी प्रजाति को लेकर बात कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- अरे वाह! ये तो हाइब्रिड कबूतर लग रहा है। दूसरे ने लिखा- लगता है बायो लैब से उड़कर आया है।

क्या है इसका नाम?

बता दें कि दुनिया भर में कबूतरों की कई प्रजाति पाई जाती हैं। इन्हीं में से एक है पाउटर पिजन (Pouter Pigeon), जो इंग्लैंड में पाए जाते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds