लॉगिन

धोनी की हेयरस्टाइल के कायल थे परवेज मुशर्रफ, मैच के बाद दी थी खास सलाह

Sports February 5, 2023 रिपोर्टर: shailesh
धोनी की हेयरस्टाइल के कायल थे परवेज मुशर्रफ, मैच के बाद दी थी खास सलाह

धोनी की हेयरस्टाइल के कायल थे परवेज मुशर्रफ, मैच के बाद दी थी खास सलाह

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) का निधन हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहे मुशर्रफ का निधन दुबई में हुआ है। वह 2001 से 2008 के बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति के पद पर थे। सेना और राजनीति में होने के साथ ही परवेज मुशर्रफ क्रिकेट के जबरदस्त फैन थे। काफी मौकों पर वह मैच देखने स्टेडियम पहुंचते थे। 2004 में जब भारत ने पाकिस्तान का दौरा किया था, जब उन्हें मैच देखते स्टेडियम में देखा गया था।

धोनी को दी थी सलाह

परवेज मुशर्रफ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की हेयरस्टाइल के कायल थे। 2006 में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था। वह समय धोनी के बड़े बाल हुआ करते थे। धोनी ने उस सीरीज में बल्ले से भी कमाल किया था। अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान परवेज मुशर्रफ को बोलने का मौका मिला। उन्होंने भारतीय टीम को जीत की बधाई देने के साथ ही कहा- मैंने एक प्लेकार्ड देखा जिस पर लिखा था ‘धोनी बाल कटवा लो’। अगर आप मेरी राय लें तो यह अच्छा लगता है… बाल मत कटवाएं।

2007 में कटवा लिये बाल

महेंद्र सिंह धोनी करियर की शुरुआत में अपने लंबे बालों को लेकर खूब चर्चा में रहते थे। लेकिन 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने का बाद माही ने बाल कटवा लिया थे। भारत ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को ही हराया था। उसके बाद सभी को चौंकाते हुए धोनी ने अपने बाल कटवा दिये। इसके बाद दोबारा कभी उन्होंने पहले जैसे लंबे बाल नहीं किये।

मुशर्रफ लंबे समय से थे बीमार

79 साल के परवेज मुशर्फ लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 2016 में उनपर देशद्रोह के आरोप लगे थे। मामला कोर्ट में पहुंचा और उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया। तभी से वह दुबई में रह रहे थे। वह अमाइलॉइडोसिस बीमारी से जूझ रहे थे। उनके अंगों ने भी काम करना बंद करने दिया था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds