अपार संपत्ति के मालिक होते हैं ऐसे लोग, जिनकी हथेली पर होते हैं ये निशान

ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के जन्म कुंडली को देखकर ग्रहों की दशा और भविष्य के बारे में पता चलता है। वैसे ही हस्तरेखा शास्त्र में जातक के हथेली की रेखाओं और चिन्हों को देखकर विश्लेषण किया जाता है। हाथ में कुछ निशान शुभ होते हैं, जो वित्तशाली बनाते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके हथेली में होने से व्यक्ति अपार संपत्ति का मालिक होता है।

समाज में पाते हैं ख्याति

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के हाथ में स्वास्तिक चिह्न होता है। वह किस्मत के धनी माना जाता है। इनकी समाज में अलग पहचान होती है। इन लोगों को किसी चीज की कमी नहीं रहती।

हाथ में कलश का चिह्न

जिस शख्स के हाथ में कलश का चिह्न होता है। वह लोग काफी धार्मिक होते हैं। धर्म-कर्म में पैसा खर्च करने में पीछे नहीं हटते। भगवान में अटूट विश्वास होता है। इनके पास सारे भौतिक सुख होते हैं। साथ ही काफी व्यवहारिक होते हैं।

हाथ में कमल का निशान

हस्तरेक्षा शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों के हाथ में कमल का निशान होता है। वह बुद्धिमान और भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग विलासिता पूर्ण जीवन व्यतीत करते है।

Back to top button

This will close in 20 seconds