लॉगिन

सीएम साय से मिलने उमड़े लोग : जनदर्शन में पहुंचने वालों के लिए चाय-पानी का विशेष इंतजाम

Chhattisgarh September 19, 2024 रिपोर्टर: shailesh
सीएम साय से मिलने उमड़े लोग : जनदर्शन में पहुंचने वालों के लिए चाय-पानी का विशेष इंतजाम

सीएम साय से मिलने उमड़े लोग : जनदर्शन में पहुंचने वालों के लिए चाय-पानी का विशेष इंतजाम

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। लोगों में भारी उत्साह है। आज वे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताएंगे। त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे।

जनदर्शन में बढ़ा दी गई हैं सुविधाएं 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में दूर-दराज से प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनदर्शन में आए लोगों की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। जिसके बाद आज जनदर्शन में पहुंचे लोगों के लिए सुविधाएं और बेहतर हुई हैं।  मुख्यमंत्री निवास में बिना परेशानी के आसानी से प्रवेश हो रहा है। लोगों के लिए चाय-पानी और स्वल्पाहार का प्रबंध भी किया गया है।

दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष सुविधाएं 

जनदर्शन में आए दिव्यांगजनों की सुविधा के मद्देनजर उनके लिए बैट्री चालित ऑटो भी उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात कर आगंतुकों की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds