कांग्रेस के कुशासन से जनता आ गई है तंग, भाजपा की आएगी पूर्ण बहुमत की सरकार : रविशंकर प्रसाद

रायपुर : पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है, अब दूसरे चरण का मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होने वाली है। इसके बाद 3 दिसम्बर को यह तय हो जाएगा छत्तीसगढ़ की सत्ता किसके हाथ ‘लगेगी। इन सब के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि, पहले फेस की वोटिंग बता रही है…भूपेश बघेल की सरकार जा रही है। बीजेपी की सरकार आ रही है।
सीएम झूठ क्यों बोल रहे हैं…
रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि, जनता कांग्रेस से ऊब चुकी है। प्रदेश की जनता सरल, सहज और आत्मीय स्वभाव की है। कांग्रेस के कुशासन से जनता तंग आ चुकी है। महादेव एप पर कार्यवाही के नाम पर भूपेश बघेल झूठ क्यों बोल रहे हैं। एप को बंद करने के लिए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखने की बात गलत है।
महादेव एप पर कोई कार्यवाही नहीं की…
महादेव एप पर कार्यवाही को लेकर रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि, हफ्ता वसूली को लेकर महादेव एप पर कोई कार्यवाही नहीं की है। जबकि आईटी की धारा 69 ए के तहत एप को बंद करने का अधिकार राज्य के पास था। कार्यवाही करना और पुलिस कार्यवाही का दिखावा करने में अंतर होता है।
तथ्यों पर बात नहीं करते…
रवि शंकर प्रसाद ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, सीएम भूपेश को एप से बड़ा प्रेम है, उन्होंने महादेव को भी नही छोड़ा, इतने दिनों तक सीएम कार्रवाई की बात कह रहे थे। आईटी की धारा 69 में प्रावधान है कि, राज्य सरकार इसे बंद करा सकती है। लेकिन इसे लेकर राज्य सरकार की ओर से कोई भी चिट्ठी नहीं लिखी गई है। ये कभी तथ्यों पर बात नही करते हैं। एप्लीकेशन बैन कैसे होती है, इसकी पूरी जानकारी मुझे है।