भाजपा के जीत के दावो पर पीसीसी चीफ का तंज, कहा “वोट प्रतिशत में वृद्धि का आशय देश में चल रही बदलाव की लहर”

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान के बाद बीजेपी दावे कर रही है कि, भाजपा चुनाव जीत रही है। इस पर पीसीसी दीपक बैज ने कहा कि, लगातार दूसरे चरण के मतदान के बाद छत्तीसगढ़ के जनता ने यह फैसला कर लिया है। इस समय कांग्रेस को जिताना है और देश में सरकार बदलना हैं। साथ ही कांग्रेस का सरकार बनाना है। वोट प्रतिशत मे बढ़ोत्तरी मतलब बदलाव की लहर चल चुकी है। छत्तीसगढ़ में ही नहीं पूरे देश में अधिक सीटों के साथ हम सरकार में आ रहें हैं।

दावा था कि, सत्ता में आने के बाद नक्सलवाद खत्म करेंगे के सवाल पर श्री बैज ने तंज कसते हुए कहा कि, जब कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में थी तब बीजेपी के नेता टारगेट किलिंग किया करते थे। आज बस्तर लगातार आशंत हो चला है। सत्ता में आने के बाद बीजेपी के पास ना ही कोई रणनीति है और ना ही कोई प्लान है। इसलिए लगातार बस्तर में राजनीतिक दल के नेताओं ग्रामीणों की हत्या हो रही हैं। इसके जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

जनता  के मन में आया बदलाव

श्री बैज ने आगे कहा कि, बीजेपी सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाने के लिए ही इस तरह के हरकतें कर रहे हैं। जबकि असलियत यह है कि, जनता के मन में बदलाव आ चुका है और वो विरोध में जनता बड़ी संख्या में निकल कर वोट कर रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds