लॉगिन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : बिलासपुर जोन की 8 ट्रेनें रहेंगी रद्द, ये हैं पूरी लिस्ट

Chhattisgarh July 16, 2026 रिपोर्टर: shailesh
यात्रीगण कृपया ध्यान दें : बिलासपुर जोन की 8 ट्रेनें रहेंगी रद्द, ये हैं पूरी लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : बिलासपुर जोन की 8 ट्रेनें रहेंगी रद्द, ये हैं पूरी लिस्ट

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. दक्षिण पूर्व मध्य रेल के बिलासपुर जोन के अंतर्गत चलने वाली 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी. 18 और 19 जुलाई को ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा. तकनीकी काम की वजह से MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी.

ट्रेनों को क्यों रद्द किया गया है?

बिलासपुर जोन में कई अवसंरचनात्मक और विकास कार्य किए जा रहे हैं. इन्हें तेजी के साथ किया जा रहा है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर जोन के अंतर्गत आने वाले भाटापारा-हथबंध रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी लाइन के लिए ऑटोमैटिक सिग्लिंग सिस्टम का काम किया जा रहा है. इन कारणों से ट्रेनों को रद्द किया गया है.

इन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है

ये 8 ट्रेनें 18 और 19 जुलाई 2026 को रद्द रहेंगी. इस वजह से बिलासपुर, रायपुर, गेवरा रोड और कोरबा आने जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम तारीख
गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर 18 एवं 19 जुलाई
गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर 18 एवं 19 जुलाई
गाडी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर 18 एवं 19 जुलाई
गाड़ी संख्या 68746 रायपुर- गेवरा रोड मेमू 18 जुलाई
गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू 19 जुलाई
गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू 19 जुलाई
गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड 19 जुलाई
गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू 19 जुलाई

दो ट्रेनें बिलासपुर तक ही चलेंगी

ट्रेन नंबर 68861, गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू 18 और 19 जुलाई को बिलासपुर से ही रवाना होगी. गोंदिया से बिलासपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी.

गाड़ी संख्या 68862, झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू 18 और 19 जुलाई को बिलासपुर में ही समाप्त होगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds