संसद सत्र: चौथे दिन भी विपक्ष अडाणी मुद्दे पर घेरने को तैयार; दिल्ली की सुरक्षा पर AAP सांसदों का प्रदर्शन

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार (29 नवंबर) को चौथा दिन है। कांग्रेस फिर से अडाणी मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। बुधवार को राहुल गांधी ने अडाणी पर अमेरिका में 2 हजार करोड़ की रिश्वत देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार उन्हें बचा रही है। बुधवार को संसद में प्रियंका गांधी ने वायनाड से सांसद पद की शपथ ली। उनके साथ उनकी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी भी मौजूद थे।

AAP सांसदों ने किया प्रदर्शन
शुक्रवार को दिल्ली की सुरक्षा का मुद्दा भी संसद में उठाया जा सकता है। सत्र शुरू होने से पहले आम आदमी पार्टी के सांसदों ने प्रदर्शन किया। आप सांसदों ने कहा कि दिल्ली में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। संजय सिंह और राघव चड्ढा के साथ ही पार्टी के दूसरे सांसदों ने हाथ में तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds