लॉगिन

Para Arm Wrestling Championship: राष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप : छत्तीसगढ़ की टीम ने जीते 54 पदक

Chhattisgarh January 21, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Para Arm Wrestling Championship: राष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप : छत्तीसगढ़ की टीम ने जीते 54 पदक

Para Arm Wrestling Championship: राष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप : छत्तीसगढ़ की टीम ने जीते 54 पदक

राजनांदगांव। Para Arm Wrestling Championship: छत्तीसगढ़ की टीम ने राष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में अपना परचम लहराया है। टीम ने 54 पदक अपने नाम किया है। इस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम को आईबी ग्रुप ने स्पॉन्सर किया था। यह चैंपियनशिप ग्वालियर में आयोजित किया गया था। इस सफलता पर आईबी ग्रुप के एमडी और डायरेक्टर ने सभी को बधाई दी है।

आईबी ग्रुप के सीएसआर हेड ने कहा कि, हम अपने एथलीटों की सफलता पर अत्यंत गर्व महसूस कर रहे हैं। उनके 54 पदक उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है। भारत की नंबर 1 प्रोटीन कंपनी के रूप में, हम ताकत और समानता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन एथलीटों का समर्थन करना हमारे प्रयासों का एक हिस्सा है, ताकि हम प्रतिभाशाली एथलीटों को सशक्त बनाकर प्रेरित कर सकें।

आईबी ग्रुप के एमडी डायरेक्टर ने दी बधाई 

Para Arm Wrestling Championship: 54 पदक जीतने की ख़ुशी में आईबी ग्रुप के एमडी बहादुर अली और डायरेक्टर ज़ोया आफरीन आलम ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी है। आईबी ग्रुप की प्रोटीन फॉर ऑल पहल का हिस्सा है, जो खेलभावना और हैल्थी इको सिस्टम बनाने की दिशा में एक कदम है। एबीस प्रो के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले पोषण की आपूर्ति करके, आईबी ग्रुप उत्कृष्टता और समानता दोनों का समर्थन करता है। यह सुनिश्चित करता है कि एथलीटों को क्षमताओं के अनुसार ऐसे ही सफल होने के लिए आवश्यक संसाधन और सुविधाएं प्राप्त होती रहे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds