Pankaj Tripathi: जल्द शुरू होगी ‘मैं अटल हूं’ की शूटिंग, पंकज त्रिपाठी ने शेयर किया शानदार वीडियो

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। सिनेमा से लेकर ओटीटी तक एक्टर ने अपने बेहतरीन अभिनय का परिचय दिया है। अभिनेता इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैं अटल हूं’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म की कहानी भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व पर आधारित है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

फिल्म को लेकर पंकज के फैंस काफी उत्साहित हैं। इस बीच अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर उनकी एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। जी हां, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने का एलान किया है।

वीडियो शेयर कर कही यह बात

यह शानदार वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “इंसान बनो, केवल नाम से नहीं, रूप से नहीं, शक्ल से नहीं, हृदय से, बुद्धि से, सरकार से, ज्ञान से।” श्री अटल बिहारी वाजपेयी। इंसान की परिभाषा बताकर, इंसानियत की भाषा बने थे, श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी।

दिसंबर में रिलीज होगी फिल्म

वीडियो सामने आने के बाद लोगों के मन में फिल्म को लेकर जिज्ञासा काफी बढ़ गई है। दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहें। रवि जाधव निर्देशित यह फिल्म दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds