लॉगिन

सिनेमाघरों में दहशत का राज! रिलीज से पहले आधी रात को होगा इस फिल्म का स्पेशल शो

BOLLYWOOD July 5, 2023 रिपोर्टर: shailesh
सिनेमाघरों में दहशत का राज! रिलीज से पहले आधी रात को होगा इस फिल्म का स्पेशल शो

सिनेमाघरों में दहशत का राज! रिलीज से पहले आधी रात को होगा इस फिल्म का स्पेशल शो

मुंबई : भारत में भी हॉरर फिल्मों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जिसे डरने में आनंद आता है।खासकर, हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। जुलाई में कई हॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।

महीने की पहली हॉलीवुड रिलीज इनसाइडियस- द रेड डोर है, जोहारर फिल्म है। इनसाइडियस गुरुवार को सिनेमाघरों में पहुंचेगी, मगर इससे पहले फिल्म के जॉनर को देखते हुए आधी रात को इसके स्पेशल शोज रखे गये हैं, ताकि दर्शक फिल्म का पूरा रोमांच उठा सकें।

कब से देख सकते हैं मिडनाइट शो?

टिकट बुक करने वाली वेबसाइट के मुताबिक, इनसाइडियस के मध्यरात्रि शो 11 बजकर 55 मिनट से रखे गये हैं। दिल्ली के पीवीआर सिनेमाज में यह शो देखे जा सकते हैं। इनसाइडियस- द रेड डोर भारत में अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी रिलीज की जा रही है।

इनसाइडियस 5′ का निर्देशन पैट्रिक विल्सन ने किया है, जो फ्रेंचाइजी में जॉश लैम्बर्ट का मुख्य किरदार भी निभाते हैं। पैट्रिक का यह डायरेक्टोरियल डेब्यू है। फिल्म की बाकी स्टार कास्ट में टाय सिम्पकिन्स, हियाम अब्बास, सिनक्लेयर डैनियल, एंड्रयू एस्टर और रोस बायरन शामिल हैं।

क्या है इनसाइडियस 5 की कहानी?

‘इनसाइडियस- द रेड डोर’ की कहानी दूसरी फिल्म के 10 साल बाद के समय में दिखायी गयी है। जॉश अपने बेटे डाल्टन को यूनिवर्सिटी में छोड़ने के लिए ईस्ट जाता है।

मगर, डाल्टन का कॉलेज का सपना उसके लिए बुरा ख्वाब बन जाता है। जिन शैतानों को जॉश ने अतीत में खत्म कर दिया था, वो लौटकर आ जाते हैं। अब दोनों के सामने इन्हें हमेशा के लिए खत्म करने के अलावा कोई चारा नहीं है।

कहां देख सकते हैं बाकी फ्रेंचाइजी फिल्में?

द रेड डोर, हारर फ्रेंचायसी  इनसाइडियस की पांचवीं फिल्म है। इसकी पहली फिल्म 2010 में आयी थी। 2013 में दूसरी फिल्म इनसाइडियस- चैप्टर 2 आयी। 2015 में चैप्टर 3 और 2018 में द लास्ट की आयी। ये फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखी जा सकती हैं।

इनसाइडियस चैप्टर 2: नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो (रेंट)

इनसाइडियस चैप्टर 3: प्राइम वीडियो (रेंट)

इनसाइडियस- द लास्ट की: प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds