Site icon khabriram

बीजापुर : नक्सल वारदात से किसानो में छाया दहशत…!

रायपुर। नक्सलियों की कायराना हरकत फिर सामने आई। उसुर धान मंडी में किसानों की भीड़ के बीच एक पूर्व सेल्समैन
की चाकू और टंगिये से वार कर हत्या कर दी गई। सुबह करीब 10 बजे धान मंडी पहुंचे तीन हथियारबंद नक्सलियों ने पोलमपल्ली गांव निवासी राममूर्ति गटपल्ली पिता कन्ना गटपल्ली (40 वर्ष) की पीठ, सीने और सिर पर चाकू और  टंगिये से वार कर हत्या कर दी. पिछले 10 वर्षों से, राममूर्ति उसूर में रहते थे और एक धान खरीदी केंद्र पर धान का खरीदी बिक्री करते थे।

घटना से धान बेचने पहुंचे किसानों में दहशत का माहौल छ गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस एसडीओपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद, निजी दुश्मनी या अन्य किसी कारण की जांच कर रही है।

Exit mobile version