लॉगिन

पंचायती राज सम्मेलन : प्रियंका गांधी ने कहा – बस्तर अब ब्रांड बन गया है, भाजपा सरकार में था हिंसा का राज, भूपेश सरकार ने बस्तर को हिंसा के जाल से निकाला

Chhattisgarh October 6, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
पंचायती राज सम्मेलन : प्रियंका गांधी ने कहा – बस्तर अब ब्रांड बन गया है, भाजपा सरकार में था हिंसा का राज, भूपेश सरकार ने बस्तर को हिंसा के जाल से निकाला

पंचायती राज सम्मेलन : प्रियंका गांधी ने कहा – बस्तर अब ब्रांड बन गया है, भाजपा सरकार में था हिंसा का राज, भूपेश सरकार ने बस्तर को हिंसा के जाल से निकाला

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिलान्तर्गत गोविंदपुर में आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में प्रियंका गांधी शामिल हुई. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, गांव का निर्णय गांव में ही होना चाहिए. आप सभी जमीनी लोग हैं. आज आपके हाथों में सत्ता है. आप गांव में खुद काम करा सकते हैं. छत्तीसगढ़ सरकार पुरानी परंपरा को आगे बढ़ा रही है इसलिए जनता को भूपेश सरकार पर भरोसा है.

आज बस्तर एक ब्रांड बन गया है. एशिया का सबसे बड़ा प्लांट बस्तर में है. बस्तर एक पर्यटन स्थल है. यहां प्राकृति की सुंदरता को देखने के लिए देशभर से लोग आते हैं. 60 से ज्यादा वनोपज आज समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है. भाजपा के राज में हिंसा का राज था. लोग यहां आने से डरते थे. आज कांग्रेस सरकार ने हिंसा के जाल से निकाला है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds