panchayat chunav result : धमतरी के 10 में से 8 सीटों पर भाजपा ने लहराया जीत का परचम

नगरी। panchayat chunav result : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। जिला पंचायत धमतरी में भाजपा की सरकार बनना तय दिख रही है। उसी प्रकार कुरूद जनपद पंचायत की 25 सेटों में से 22 में, धमतरी जनपद पंचायत की 25 में से 18 और मगरलोड जनपद पंचायत की 23 में से 15 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त की।

panchayat chunav result :  भाजपा जिला चुनाव कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से पूजा सिन्हा, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से कुलेश्वरी गायकवाड़, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से गौकरण साहू, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 धनेश्वरी साहू, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 से मोनिका देवांगन, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से मीना साहू, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 से टीकाराम कंवर, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 से अनिता ध्रुव निर्वाचित हुई हैं।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन में मिल रही जीत 

panchayat chunav result :  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में जिले में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिल रही है। इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका कार्यकर्ताओं की है और जनता के स्नेह की है। भाजपा की सरकार धमतरी जिला पंचायत, जनपद पंचायत कुरूद, जनपद पंचायत धमतरी और जनपद पंचायत मगरलोड में पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds