लॉगिन

पाकिस्तानी हमलावर ने किया मस्जिद में सुसाइड ब्लास्ट

Viral January 30, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
पाकिस्तानी हमलावर ने किया मस्जिद में सुसाइड ब्लास्ट

पाकिस्तानी हमलावर ने किया मस्जिद में सुसाइड ब्लास्ट

पाकिस्तान पेशावर विस्फोट। पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को हुए विस्फोट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गए।यह विस्फोट पाकिस्तान के एक मस्जिद में हुआ  जानकारी के मुताबिक, यह धमाका पुलिस लाइन इलाके के पास दोपहर करीब 1:40 बजे जुहर की नमाज के बाद हुआ।

मस्जिद का एक हिस्सा विस्फोट के कारण  पूरी तरह से नष्ट हो गया। मस्जिद के अंदर से लिए गए एक वीडियो में साफ तौर पर जमीन पर मलबे का ढेर नजर आ रहा है। बताया जा रहा है की  एक “आत्मघाती हमलावर” ने नमाज के दौरान मस्जिद के अंदर खुद को उड़ा लिया।

blast in maszid (pakistan)

पीटीआई ने सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बताया कि आत्मघाती हमलावर नमाज़  के दौरान अग्रिम पंक्ति में मौजूद था तभी उसने खुद को उड़ा लिया। अधिकारियों ने कहा कि घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि 13 घायलों की हालत गंभीर है। क्षेत्र में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई और क्षेत्र को बंद कर दिया गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds