चित्रकार बसंत साहू हुए सम्मनित : मिला साल 2024 का हेलन केलर अवार्ड, मुख्यमंत्री साय ने फोन कर दी बधाई

कुरुद। हर रेखा में छिपा है एक संदेश, सिंगार सिर्फ रूप नहीं यह आत्मविश्वास का प्रतिवेश है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण और अनेक बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत का कार्य कर रहे हैं धमतरी जिले के कुरूद में रहने वाले दिव्यांग समाजसेवी और चित्रकार बसंत साहू को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन करके जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही हेलन केलर अवार्ड 2024 से सम्मानित होने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, आपको हेलेन केलर अवार्ड 2024 प्राप्त होने की सूचना समाचार के माध्यम से मिली । आपकी इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने ने कहा कि, जल जगार कार्यक्रम में आपसे मुलाकात हुई थी। आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा था। कठिनाईयां केवल मानसिक चुनौतियां है। दृढ़ संकल्प से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds