Site icon khabriram

LIVE UPDATE : छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 8 पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस को बढ़त, रायपुर से बृजमोहन और राजनांदगांव से भूपेश आगे

bhupesh aage

रायपुर : छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 11 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती दौर में 8 सीटों पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सरगुजा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, कांकेर, कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट पर आज नतीजे सामने आ जाएंगे।

कोरबा में ज्योत्सना महंत और जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े आगे

कोरबा लोकसभा सीट पर मरवाही से ज्योत्सना महंत 710 वोटों से आगे चल रही है। भरतपुर-सोनहत से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत पहले राउंड में 2424 वोट से आगे। जांजगीर चांपा से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े आगे।

राजनांदगांव लोकसभा सीट में पहले राउंड की गिनती हुई पूरी

राजनांदगांव लोकसभा सीट के मोहला मानपुर विधानसभा में पहले राउंड की गिनती हुई पूरी हो गई है।
संतोष पांडे, भूपेश बघेल से 2162 मतों से पीछे चल रहे हैं। संतोष पांडे को मिले 2357 वोट मिले और भूपेश बघेल को 4518वोट मिले। पंडरिया विधानसभा में पहले चरण की परिणाम घोषित हो गया है।

दुर्ग में विजय बघेल और महासमुंद में रूप कुमारी चौधरी आगे

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की अहिवारा विधानसभा में पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल आगे चल रहे हैं। गिनती में वे 4643 मतों से आगे रहे। विजय बघेल वैशाली नगर से 3500 और दुर्ग शहर से 4400 मतों से आगे चल रहे हैं। उधर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी व कुरुद विधानसभा क्षेत्र के मतगणना के प्रथम राउंड में 4567 मत प्राप्त कर रूप कुमारी चौधरी आगे।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कई प्रत्याशी चल रहे आगे

राजनांदगांव से कांग्रेस के भूपेश बघेल, कांकेर से कांग्रेस के बीरेश ठाकुर, बस्तर से कांग्रेस के कवासी लखमा, सरगुजा से कांग्रेस की शशि सिंह और महासमुंद में कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू आगे चल रहे हैं।

जगदलपुर में जारी है मतगणना

बस्तर लोकसभा सीट में जगदलपुर में मतगणना जारी है, यहां धरमपुरा स्थित माडल कालेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। दोनों ही दलों के एजेंट यहां इवीएम से हो रही मतगणना की हर जानकारी ले रहे हैं।

Exit mobile version