Site icon khabriram

हमारा वोट बैंक हर भारतीय…’, आरक्षण के मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

kharge modi

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा लगातार आरोप लगा रही है कि कांग्रेस ओबीस, एससी-एसएसटी के आरक्षण में सेंधमारी कर रही है। वहीं, पार्टी इन जातियों का आरक्षण काटकर मुसलमानों को देने की कोशिश कर रही है। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा के इस आरोप को बेबुनियाद बताया है।

हमारा वोट बैंक हर भारतीय है: खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरक्षण के मुद्दे पर पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा कि भाजपा दावा कर रही है कि एससी, एसटी, ओबीसी से आरक्षण छीन लिया जाएगा और ‘हमारे वोट बैंक’ को दे दिया जाएगा, हमारा वोट बैंक हर भारतीय है। भाजपा के पक्ष में कम मतदान पड़ रहे हैं, जिससे पार्टी चिंतित है। लोग आपकी नीतियों के प्रति उत्साहित नहीं हैं।

पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

खरगे ने आगे कहा कि मतदाता इतने बुद्धिमान हैं कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जो लिखा है, उसे पढ़ सकते हैं, समझ सकते हैं। उन्होंने आगे चिट्ठी में लिखा, हताशा के कारण पीएम मोदी जो भाषा बोल रहे हैं वो पीएम को शोभा नहीं देती।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को दी तीन चुनौती

पीएम मोदी ने आगे आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और आई.एन.डी.आई. गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को तीन चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस और उनके चट्टे-बट्टे को तीन चुनौती देता हूं। पहला, वो लिखित में दें कि धर्म के आधार पर वो मुसलमानों को आरक्षण नहीं देने देगी। दूसरा, वो (कांग्रेस) एस-एसटी को मिलने वाली आरक्षण में सेंधमारी नहीं करेंगे।

तीसरा, जिन-जिन राज्यो में कांग्रेस और उनकी साथियों की सरकार है वो वोट बैंक की राजनीति नहीं करेंगे और बैकडोर से ओबीसी का आरक्षण काटकर मुसलमानों को नहीं देगी। मैं जानता हूं कि कांग्रेस मेरी चुनौतियों को स्वीकार नहीं करेगी क्योंकि कांग्रेस की नीयत में खोट है।

Exit mobile version