Delhi NCR Weather: दिल्ली और हरियाणा में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर के लोगों लगातार बढ़ रहे प्रदूषण की वजह से टेंशन में है। वहीं मंगलवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 500 से ऊपर दर्ज किया गया है, जो दिल्ली सरकार की मुसीबत को और बढ़ा सकता है। हालांकि, इसी बीच राजधानी और आसपास के शहरों में 12वीं तक स्कूलों को बंद कर दिया है और ऑनलाइन क्लासेस लगाने का फैसला लिया गया है। आइए जानते हैं कि 19 नवंबर को मौसम कैसा रहने वाला है।

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में आज यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं नोएडा में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने के संभावना है। इसके अलावा गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया जा सकता है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सुबह और शाम को हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दिल्ली-एनसीआर के लोग प्रदूषण और कोहरी की दोहरी मार झेल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds